आईपीएल 2024 कब स्टार्ट होगा और कितनी टीम खेलने वाली है | Ipl 2024 Kab Shuru Hoga

आईपीएल 2024 कब स्टार्ट होगा, किस तारीख को पहला मैच होने वाला है और कितनी टीम खेलने वाली है सबकुछ जानकारी (Ipl 2024 Kab Shuru Hoga) 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईपीएल 2024 नीलामी तो हो गई है और साथ में सब टीमों ने अपने कई खिलाड़ियों को खरीदा और कई खिलाड़ियों को बेचा भी है। यह नीलामी दुबई में हुई थी। जिसमे सब टीमों ने कई अच्छे अच्छे खिलाडियों को अपनी टीम में सामिल कर लिया है।

यहां पर देखा जाए तो आईपीएल 2024 22 मार्च को शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। लेकिन इस साल चुनाव होने वाला है इसलिए चुनाव के कारण यह तारीख अभी फाइनल तारीख नही है।इस तारीख में अभी बदलाव भी हो सकता है। लेकिन हम आपको बता दे कि आईपीएल 2024 22 मार्च को शुरू होगा और मई महीने में इसका फाइनल मैच खेला जाने वाला है। 

आईपीएल 2024 कब स्टार्ट होगा
आईपीएल 2024 कब स्टार्ट होगा

आईपीएल 2024 किस तारीख को शुरू होगा?

(BCCI) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह कहा है की इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2024 का आधिकारिक विंडो मार्च 22 से मई के अंत तक होने वाला है। लेकीन हमारे देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण सटीक तिथियों को अंतिम रूप देना बाकी है और शेड्यूल चुनाव कार्यक्रम पर निर्भर करेगा। 

दुबई में हुई इस आईपीएल की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को दी गई जानकारी के ऊपर देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीकी, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज बोर्डों ने अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से उपलब्ध कराया है, जिसमें मामूली या कोई शर्त नहीं है। हालांकि, इंग्लैंड, आयरलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश बोर्डों ने सशर्त मंजूरी दी है। 

आईपीएल 2024 महंगा खिलाड़ी 

हालांकि आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में हुई थी इस नीलामी में बोली के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया. जिसके बाद स्टार्क आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। 

यह पढे:- क्या धोनी 2024 का आईपीएल खेलेंगे, या मेंटर की भूमिका निभाएंगे?

आईपीएल 2024 कब शुरू होगा Time Table

आईपीएल 2024 की जमकर तैयारी हो रही है और आपको हमने बताया कि आईपीएल मार्च महीने की 22 तारीख को शुरू होने की काफी संभावना जाता रही है लेकिन हम आपको बता दे कि देश में हो रहे चुनावो के कारन यह अभी तई नहीं हुआ है। और चुनाव की डेट आ जाने के बाद आईपीएल 2024 टाइम टेबल भी घोषित कर दिया जाएगा। 

IPL 2024: आईपीएल टीम लिस्ट 

आईपीएल 2023 का किताब चेन्नई सुपर किंग ने जीता था। आईपीएल 2024 का किताब कौन जीतेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताने वाला है। हालांकि आईपीएल 2024 में सभी टीमों में काफी बदलाव हुआ है। और कई टीमों ने अपनी टीम में बड़े-बड़े प्लेयर को खरीदा है तो कहीं टीमों ने अपने कुछ खिलाडियों को रिलीज भी किया है।

यह सब में आप सबको एक बात सताती होगी कि आईपीएल 2024 में कितनी टीम खेलनी वाली हैं? तो हम आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में कुल 10 टीम भाग लेने वाली है और यह 10 टीमों की सूची नीचे दी गई है।

टीम कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी 
दिल्ली कैपिटल्स  ऋषभ पंत 
गुजरात टाइटंस  शुभमन गिल
कोलकाता नाइट राइडर्स   श्रेयस अयर
मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्स  शिखर धवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  फाफ डु प्लेसिस 
राजस्थान रॉयल्स  संजू सैमसन 
लखनऊ सुपर जायंट्स  के एस राहुल
सनराइजर्स हैदराबाद   एडम मार्कारम

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े

अगर आपको आईपीएल 2024,T20 वर्ल्ड कप 2024 या क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानकारी भविष्यवाणी क्रिकेट के चटपटे न्यूज़ और क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानकारी के अपडेट चाहिए तो आप हमारे सोशल मीडिया के साथ जुड़ सकते हैं और दूसरों को भी शेयर कर सकते हैं।

अन्य पढ़े :-

“FAQ”

आईपीएल 2024 कब शुरू होगा?

आईपीएल 2024 मार्च 22 को शुरू होने वाला है।

आईपीएल 2024 कब खत्म होगा?

आईपीएल 2024 मई महीने के अंत में खत्म होगा।

आईपीएल 2024 टाइम टेबल क्या है?

आईपीएल 2024 का टाइम टेबल अभी आधिकारिक तौर पर जाहिर नहीं हुआ है। चुनाव की डेट आ जाने के बाद जाहीर होगा।

आईपीएल 2024 में कितनी टीम खेलने वाली है?

आईपीएल 2024 में 10 टीम खेलने वाली है।

Leave a Comment